उन्नाव, फरवरी 10 -- सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के रोलिया गांव के समीप सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से दो युवक जख्मी हो गए। औरास थानाक्षेत्र के धानमऊ गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अंकित पुत्र सोनेलाल अपने साथी निर्मल (20) पुत्र धनीराम के संग भाई सूरजभान की ससुराल फतेहपुर चौरासी थाना के कुंडीना गांव गया था। सोमवार दोपहर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। चौधरीखेड़ा मार्ग स्थिति रोलिया गांव के पास सामने से आए वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.