गंगापार, मार्च 15 -- प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर रविवार की शाम एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रामनाथ पट्टी गांव के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, मैलहन गांव निवासी सोनू और राजू एक ही बाइक से प्रयागराज शहर की ओर से फूलपुर जा रहे थे। रामनाथ पट्टी गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी फूलपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। उधर, आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.