उन्नाव, मार्च 27 -- नवाबगंज। दही थाना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव के रहने वाले 43 वर्षीय बालेन्द्र पुत्र धनीराम और उसी गांव निवासी दिनेश कुमार (55) पुत्र शिव गुलाम अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर राजमार्ग स्थित यूनिवर्सिटी में काम करते हैं। शाम को छुट्टी के बाद दोनों बाइक से उन्नाव एक निमंत्रण में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दही थाना क्षेत्र में सोनिक मोड के पास कानपुर लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार उपचार के बाद डॉक्टर ने बालेन्द्र की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर ...