गाजीपुर, अप्रैल 28 -- सैदपुर। क्षेत्र के बहरियाबाद रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान 28 वर्षीय बृजेश सोनकर पुत्र मिठाईलाल निवासी चैबेपुर और 17 वर्षीय दीपक निषाद पुत्र अच्छे निषाद निवासी चंद्रावती वाराणसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी बहरियाबाद रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार बृजेश सोनकर की आंत फटने की आशंका है, जबकि दीपक निषाद के सिर और पैर में गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.