उन्नाव, मई 23 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रैनापुर गांव के पास शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। हादसे में बाइक सवार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जामर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र प्रताप सिंह और उसकी पत्नी शिवानी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक ने घायल दंपति को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल दंपति की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विवेक ने बताया कि शिवानी को उसके मायके माखी से लेकर नवाबगंज क्षेत्र में एक डॉक्टर को दिखाने के लिए आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...