लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- मोहम्मदी, संवाददाता। मोहम्मदी पुवायां नेशनल हाईवे पर गांव मगरेना के पास बाइक सवार दंपति को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर प्राइवेट एंबुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। एंबुलेंस के चालक शिवम राठौर ने बताया कि सोमवार को 4 बजे करीब कटरा बाजार पुवायां निवासी रामू अपनी बाइक पर पत्नी मीना को बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था हाईवे पर गांव मगरेना के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे घायल हो जाने पर बेहोशी हालत में सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पर एम्बुलेंस से इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया ह...