उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुरवा के कालीखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय सोनेलाल पुत्र छेदीलाल अपने परिजनों के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ सुमित पुत्र प्रेमशंकर और तारावती पत्नी प्रेमशंकर भी सवार थीं। बताया जा रहा है कि हाबूसा पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभ...