मेरठ, जुलाई 18 -- कंकरखेड़ा, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शोभापुर गांव के सामने तिरुपति मार्बल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जूस विक्रेता की मौत हो गई। पेपला दरेशपुर गांव निवासी शहजाद 40 वर्ष पुत्र इस्लामदीन शनिवार दोपहर बाइक से कंकरखेड़ा आया था। शोभापुर गांव के सामने सीएनजी पंप के पास तिरुपति मार्बल के पास दिल्ली की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें शहजाद घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मोदीपुरम एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहजाद कंकरखेड़ा दोपहिया रोड पर जूस की दुकान करता था। यह भी पढ़ें- Hapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक की मौत उसके छोटे भाई आरिफ ने बताया कि शहजाद की पत्नी मौसीना, एक बेटी और तीन बेटे हैं। शौभापुर चौकी प्रभारी जितेंद्र...