वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
उन्नाव, जून 18 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। साला गंभीर रूप से घायल है। जनपद हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के पुन्नामऊ गांव निवासी 52 वर्षीय सूर्यपाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार शाम वह बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गोशाकुतुब गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। गुरुवार दोपहर वह साले दीपू को बाइक से लेकर मल्लावां जा रहा था। संडीला मार्ग पर काजीपुर गांव स्थित मजार के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने सूर्यपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपू की हालत नाजुक देखकर जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.