संभल, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी रनवीर सिंह एवं सुखपाल बाइक से शुक्रवार देर रात बहजोई के गांव बागरपुर से कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही बबराला-मुरादाबाद हाईवे स्थित भकरौली गांव के निकट पहुंचे, तभी बबराला की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आगे जा रहे सुखपाल के भाई कृष्ण ने एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसकी मदद से दोनों घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सुखपाल की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.