बिजनौर, सितम्बर 25 -- धामपुर-स्योहारा मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सरकथल सानी गांव के पास करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन क़ो लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र के अमीनाबाद गांव निवासी 31 वर्षीय आकाश विश्नोई पुत्र विजय विश्नोई बाइक से धामपुर से स्योहारा की ओर जा रहे थे। सरकथल सानी गांव के पास सामने से स्योहारा की ओर आ रही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में आकाश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस चालक की तल...