कन्नौज, दिसम्बर 1 -- तालग्राम, संवाददाता। सौरिख से गुरसहायगंज अपनी बहन के घर जा रहे बाइक सवार किसान की सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना सौरिख क्षेत्र के नगला पसा निवासी विनोद कुमार पाल 50 वर्षीय पुत्र मेवाराम सोमवार शाम बाइक से गुरसहायगंज के मोहल्ला इंद्रानगर स्थित अपनी बहन गायत्री के घर जा रहे थे। जब वह एक्सप्रेस-वे के त्योर अंडरपास के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन उन्हें रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना पर बेहटा चौकी प्रभारी रोहित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से घायल विनोद को सीएचसी तालग्राम भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.