अलीगढ़, जनवरी 22 -- अतरौली, संवाददाता। नगर के रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित पैंठ चौराहा पर बुधवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक के पीछे बैठे गांव औरेनी दलपतपुर की नगरिया निवासी प्रदीप 16 वर्ष पुत्र जगदीश की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गांव औरेनी दलपतपुर के माजरा नगरिया निवासी जगदीश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह परिवार सहित वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले उनका बेटा प्रदीप गांव आया था। बुधवार को वह अपनी ननिहाल गांव जखैरा नगला जिला बुलंदशहर से अपने चचेरे भाई राजेंद्र के साथ बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। बाइक राजेंद्र चला रहा था। पैंठ चौराहा पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकल रहे जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, सूरज लोधी, महावीर प्रधान, बंटी आदि ने हादसे के बाद तड़प रहे दोनों को आनन फान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.