मैनपुरी, जनवरी 28 -- कस्बे के घिरोर रोड पर पुल के पास मंगलवार रात लगभग आठ बजे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। शव की पहचान 40 वर्षीय युवक के रूप में हुई। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम विरसिंहपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज उर्फ ललिया पुत्र स्व. बुद्धरामपाल मंगलवार की रात आठ बजे घिरोर रोड पर पुल के पास से जा रहा था। तभी उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार की रात बारिश हो रही थी। सर्दी और बारिश के चलते सड़क पर आवागमन नहीं था। जिससे टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पहले तो शव की पहचान कराने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नशे में था। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.