वाहन की टक्कर से पुलिस कार क्षतिग्रस्त, तीन कांस्टेबल घायल
मैनपुरी, अगस्त 1 -- क्षेत्र के ग्वालियर बरेली हाईवे पर शुक्रवार रात ग्राम खूजा के समीप पिकअप वाहन ने पुलिस की कार में टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस की सेकंड मोबाइल कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं उसमें सवार तीन कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात 11:30 बजे थाना बेवर की सेकंड मोबाइल कार कस्बा से कुसमरा की तरफ इटावा रोड पर गश्त कर रही थी। कार कांस्टेबल नकुल भाटी चला रहे थे। उनके साथ कांस्टेबल ऋतिक कुमार और विकास कुमार भी ड्यूटी पर थे। पुलिस कार ग्राम खूजा मोड़ के समीप पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पुलिस की कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में पिकअप वाहन चालक अभिषेक यादव पुत्र विनोद कुमार यादव निवासी रितौर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.