वाहन की टक्कर से पीआरवी खंती में पलटी, दो पुलिसकर्मी घायल
उन्नाव, मई 25 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह सूचना से लौट रही पुलिस पीआरवी स्कॉर्पियो को सामने से आए वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में हेड कांस्टेबल और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना निस्तारण के बाद पीआरवी स्कॉर्पियो आसीवन थाना लौट रही थी। रानी बाग पुलिया के पास सामने से आया वाहन पुलिस स्कॉर्पियो में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर लगते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर, तीन घायल हादसे में हेड कांस्टेबल रमेश यादव और चालक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.