वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र घायल
नोएडा, मई 17 -- ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरेव गांव के जंगल में सड़क किनारे खड़े बाप बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खगनपाल अपने बेटे रवि के साथ गुरुवार को गांव के जंगल में खड़े होकर अपने भाई का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में खगनपाल के भतीजे ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.