वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत
गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बुलंदशहर के गांव सूरजपुर निवासी सौरभ राघव ने बताया कि उनका भाई शैलेंद्र सिंह राघव 21 मई की रात पिकअप वाहन में सामान भरकर मेरठ जा रहे थे। डासना टोल पार करने के कुछ किलोमीटर आगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उन्होंने वाहन रोका और नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि 26 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.