रांची, फरवरी 14 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मू रोड पर ईसाई कब्रिस्तान के पास शनिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चटवल गांव निवासी 65 वर्षीय मुस्लिम अंसारी की मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। वे स्थानीय साप्ताहिक हाट में हार्डवेयर का सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जाता है कि शनिवार को वे अपने पुत्र के साथ टेम्पो में सामान लेकर ब्राम्बे साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया और मुस्लिम अंसारी उसके नीचे दब गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें निकालकर मांडर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में उनके पुत्र को भी हल्की चोट आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.