बुलंदशहर, मार्च 15 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इलना निवासी बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायलों का आरोप है कि सीएचसी जहांगीराबाद में उन्हें उपचार नहीं मिला। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव इलना निवासी मास्टर बिजेंदर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सतेंद्र उर्फ बोबी सिंह शनिवार की शाम बाइक द्वारा अपनी पत्नी नीतू और पुत्री गुड़िया को लेकर अपनी ससुराल अलीगढ़ जा रहा था। जहांगीराबाद की दी किसान सहकारी चीनी मिल के पास अनूपशहर की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने किसी को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दंपति में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.