लखनऊ, जून 4 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज के गंगागंज कस्बे के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक राजेश रावत (44) की मौत हो गई और उनकी पत्नी गीता (40) घायल हो गईं।

घटना का विवरण इंस्पेक्टर गोसाईंगंज डीके सिंह ने बताया कि बाराबंकी के लोनी कटरा के मकनपुर गांव निवासी राजेश रावत पत्नी गीता के साथ किसी काम से बाइक से अमेठी आए थे। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह लोग बाइक से वापस जा रहे थे। गंगागंज कस्बे में एक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर राजेश की मौत हो गई, जबकि गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गीता को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उनको ट्रामा- 2 रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पैतृक जमीन पर कब्जे का प्रयास गोसाईगंज,संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास क...