छपरा, मई 6 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसुरी कला गांव के दो युवक मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उसुरी कला गांव निवासी जीतेन्द्र राम के पुत्र गोलू कुमार राम और मोनू कुमार राम एक ही बाइक से गौड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एसएच-90 पर खबसी त्रिदेव मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इसुआपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.