वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- कोतवाली क्षेत्र में चा़ंदोक दोराहा के पास पहलवान ढाबे के निकट बुधवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजेश उर्फ लाला (22) पुत्र प्रेमचंद, पुष्पेंद्र (32) पुत्र टीकम और आकाश पुत्र दयाराम बुधवार रात बुलंदशहर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पहलवान ढाबे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश और पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल आकाश को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपनिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.