बिजनौर, मार्च 16 -- नांगल सोती। अज्ञात वाहन की टक्कर से पति पत्नी और उनके दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। सोमवार देर शाम उत्तराखंड के श्यामपुर निवासी सोनू अपनी पत्नी रूबी और अपने दो बच्चों के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। नांगल-चंदक मार्ग पर सोफतपुर के सामने बिजली घर के समीप उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सोनू व उसकी पत्नी सहित बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नांगल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.