प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिठऊआ ककरिहा गांव निवासी आशीष पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 12 फरवरी की रात करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई अमित कुमार पुत्र लल्लू पटेल अपनी बाइक से साथियों संग निमंत्रण से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुसुवापुर शराब ठेके के सामने पहुंचा, बेकाबू चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक समेत सभी लोग सड़क पर जा गिरे। इससे अमित पटेल के साथ रहे गुडडू पुत्र जयसिंह, सोनाश्री पटेल पुत्री जयसिंह गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों का रायबरेली में इलाज चल रहा है। पीड़ित आशीष पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.