कन्नौज, मार्च 24 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जनपद भरतपुर, थाना लखनपुर क्षेत्र के भरकोआ निवासी बंटी पुत्र सुरेश ट्रैक्टर लेकर कन्नौज से राजस्थान जा रहे थे। उनके साथ ट्रैक्टर मालिक हरीश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा भी सवार थे। मंगलवार शाम ट्रैक्टर जैसे ही थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गोवा गांव के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो...