बहराइच, फरवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के गजाधरपुर के पास मंगलवार भोर में तेज रफ्तार वाहन ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। घायल को आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के गजाधरपुर के पास मंगलवार भोर में लगभग पांच बजे तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक अयोध्या जिले के अयोध्या निवासी फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर केबिन में स्टेयरिंग में फंसा हुआ था। उसे कड़ी मशक्कत से निकाल कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.