सीतापुर, अप्रैल 20 -- सीतापुर, संवाददाता। हरगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात घर से टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरगांव-महोली मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हरगांव थाना क्षेत्र के नयागांव फिरोजपुर निवासी अनुपम सिंह (38) रविवार देर रात हरगांव-महोली मार्ग पर टहल रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, जांच शुरू हरगांव थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात...