बलिया, मार्च 9 -- नगरा। क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव चट्टी पर रविवार की रात अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे मौजूद चार गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि भीमपुरा के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने चट्टी पर सड़क किनारे रखी गयी बब्बन की दो गुमटियों के अलावे रामअवध व दिनेश की एक- एक गुमटियों को टक्कर मार दिया है। इस घटना में गुमटियों में मौजूद हजारों रुपये मुल्य के सामान भी नष्ट हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...