बदायूं, जून 15 -- बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए शाहजहांपुर के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और लिखापढ़ी के बाद शव अपने साथ गांव ले गए। बाइक सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।हादसा उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ के पास रविवार रात हुआ था। शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर बागरा के रहने वाले विवेक 32 वर्ष पुत्र रविंद्र सिंह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हजारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। इ...