गोरखपुर, मार्च 7 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के महुई चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संतकबीरनगर के मेहदावल थाने के बाराखाल की मूल निवासिनी सुमन मौर्या पत्नी स्व. संदीप मौर्या हाल मुकाम सुरस थाना कैम्पियरगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे उनके पति संदीप मौर्या अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महुई चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप मौर्या सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की पहचान शिवम पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.