वाहन की टक्कर से गोपालगंज का बाइक सवार जख्मी
सीवान, मई 12 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपकर बाजार स्थित एनएच-331 पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम घायल की पहचान गोपालगंज जिले के देकुली हक्काम निवासी बिक्रमा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.