वाराणसी, मार्च 7 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। बिहड़ा गांव (मिर्जामुराद) स्थित ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे खड़े अधेड़ की हादसे में मौत हो गई। प्रयागराज जिले के कतवारूपुर (सरायइनायत) के 55 वर्षीय सुरेश मौर्या महमूरगंज स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। दो दिन पहले वह घर गया था। वाराणसी लौटने के दौरान बिहड़ा गांव के पास सवारी वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सुरेश के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मिर्जामुराद थाने के कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ने शव कब्जे में ले लिया। सुरेश की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सुरेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो पुत्र और दो पुत्री का पिता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...