गाजीपुर, मई 28 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैंकवली गांव के सामने गांव निवासी 65 वर्षीय रमायन राजभर की फुलवरिया बाग के सामने किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे करीमुद्दीनपुर पुलिस व तहसीलदार मुहम्मदाबाद ने कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। पैकवली गांव निवासी रामायण राजभर अपने घर से बकरियों को लेकर गांव के बाहर चराने के लिए निकले थे। इसी बीच गांव के सामने फुलवरिया बाग के पास किसी वाहन ने रामायण राजभर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर तड़पने लगा। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार आवाज के बाद आसपास के लोग दौड़कर जब तक वहां पर पहुंचे। चालक गाड़ी लेकर भाग चुका था। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली भाग कर मौक...