फतेहपुर, जून 19 -- खखरेरु। हरदासपुर सराफन गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार क्लीनिक संचालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है। अंजना कबीर गांव निवासी 62 वर्षीय हाशिम गांव में ही क्लीनिक का संचालन करते थे। उनके बेटे अफरोज अहमद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह खखरेरू कस्बे में स्थित एक साथी क्लिनिक संचालक से मुलाकात कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदासपुर सराफन गांव के पास पीछे से आए एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप स...