वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत
उन्नाव, जुलाई 18 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज थानाक्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थिति मटरिया गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार भारी वाहन कार में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव के रहने वाले 38 वर्षीय अंकित कुमार कनौजिया लखनऊ स्थित हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में कर्मचारी थे। शनिवार सुबह ड्यूटी कर कार से अपने गांव लौट रहे थे। मटरिया गांव के पास तेज रफ्तार भारी वाहन उनकी कार में टक्कर मारते हुए बांगरमऊ की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पत्नी रुचि ने बताया कि अंकित का करीब एक माह पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.