गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- लोनी। दिल्ली निवासी सगीर अहमद ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जींस की फैक्टरी में सिलाई कारीगर हैं। वह पाबी सादकपुर गांव में किराए के कमरे में अकेले रहते हैं। शुक्रवार सुबह नौकरी पर जाने के लिए पाबी सादकपुर गांव के सामने पैदल रोड पार कर रहे थे। रोड पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में उनके हाथ और शरीर में चोट आई। वहीं चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.