उन्नाव, जनवरी 8 -- उन्नाव, संवाददाता। गदनखेड़ा के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक सवार कानपुर के कारोबारी की मौके पर मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शव लेकर पैतृक आवास के लिए रवाना हुए। कानपुर के कल्याणपुर निवासी 47 वर्षीय बृजेश गुप्त पुत्र स्व. शिवराम का मूलगंज में फुटवियर का थोक शोरूम है। बुधवार को वह बाइक से उधारी वसूलने के लिए शहर आए थे। देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। गदनखेड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल, पूछताछ और शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर मिलने पर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे छोटे भाई रवि गुप्त ने बताया कि माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ...