गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जोडी-घोषगढ़ रोड पर ड्यूटी से घर लौट रहे एक कंपनी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ढाणी कुम्भावास निवासी जतिन ने बताया कि उनके चाचा भरत सिंह जोडी गांव स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार देर रात आठ बजे भरत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर लौट रहे थे। जब वह जोडी-घोषगढ़ रोड पर पहुंचे, तो एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया。

हादसे के बाद का हालात हादसे के बाद भरत सिंह सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें किसी राहगीर ने नागरिक ...