रांची, मई 3 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा पुल के पास रविवार शाम सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब साढ़े तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार, चान्हो थाना क्षेत्र के कमाती निवासी 45 वर्षीय लीला उरांव अपने 23 वर्षीय पुत्र अनिल उरांव के साथ ऑटो से शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.