वाहन की टक्कर से एसएसबी की महिला आरक्षी घायल
रुद्रपुर, मई 4 -- किच्छा, संवाददाता। पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी कर लौट रही 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की डीडीहाट कंपनी ग्राम बरा में भोजन के लिए रुकी थी। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में एक महिला आरक्षी घायल हो गई। कंपनी के उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक भाव सिंह तोमर ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंपनी पश्चिम बंगाल से ड्यूटी पूरी कर लौट रही थी। सितारगंज से पहले ग्राम बरा स्थित ढाबे पर रुकने के बाद कुछ महिला कार्मिक सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार एक लोडर वाहन ने आरक्षी प्रमिला सिदार पुत्री फिरतू राम को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.