वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर
मुरादाबाद, जून 23 -- शाहबाद रोड के निकट मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रेफर किया गया। शाहबाद रोड पर हुई दुर्घटना में कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव नगला कमाल के रहने वाले रामजीत पुत्र बादाम सिंह को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। इस बीच डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हजरत नगर गढ़ी निवासी सुभाष पुत्र राजू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.