मथुरा, मार्च 3 -- सौंख। थाना मगोर्रा स्थित सौंख -जाजनपट्टी रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज वाहन चालक की तलाश कर रही है। युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई जीतू ने बताया कि सोमवार रात मगोर्रा निवासी सत्येंद्र ई रिक्शा लेकर मगोर्रा स्थित स्टेट बैंक के पास खड़ा था। तभी सौंख - जाजनपट्टी रोड़ पर स्टेट बैंक के समीप से आ रहे वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ई रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते ई-रिक्शा चालाक सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस व परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिये समीप स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने सतेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहर...