वाहन की टक्कर लगने से राज मिस्त्री की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। वाहन की टक्कर लगने से खेत देखकर घर लौटते समय राज मिस्त्री की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम जांच को पहुंची। शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी 32 वर्षीय गोविंद शनिवार की शाम अपने खेत देखकर घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके शव को अस्पताल के शव कक्ष में रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.