फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। वाहन की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गयी। वह बेटी के घर आयी हुयी थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के मझपुरवा निवासी जेहरून्निशा, खेम रैंगाई गांव में अपनी बेटी के घर आयी हुयी थीं। शाम के समय वह तिराहे पर थीं तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कमालगंज ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.