हमीरपुर, फरवरी 25 -- फर्रुखाबाद। वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम साहबगंज निवासी चंदपाल सिंह किसी जरूरी काम से फर्रुखाबाद आए थे। जब वह अपना काम पूरा कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी नवाबगंज थाना क्षेत्र के बघौना भट्टे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंदपाल सिंह उछलकर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक राजीव और ईएमटी अमित मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार देते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार ...