बदायूं, मार्च 1 -- वजीरगंज/सैदपुर, संवाददाता। ई-रिक्शा से उतरकर पैदल घर लौट रहे मजदूर युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल को परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरौर अमानुल्लाहपुर निवासी किशनवीर 30 पुत्र रोशन लाल कस्बा वजीरगंज में मजदूरी करते थे। वह रोज की तरह मजदूरी करके गांव मीरापुर से ई रिक्शा से आ रहे थे। ई रिक्शा से उतरने के बाद वे पैदल अपने घर शुक्रवार की शाम को वापस लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर मुख्य सड़क पर सामने से तेज रफ्तार आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मरने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे ...