बदायूं, फरवरी 16 -- सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर पैदल अपने घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना रविवार की शाम करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर चौराहे की है। गांव तिगरा निवासी जावेस 40 वर्ष किसी काम से गांव सुल्तानपुर गये थे। शाम के समय जावेस अपने घर पैदल लौट रहे थे। जैसे ही वह बिसौली से सहसवान मार्ग पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रहा अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे के बाद जावेस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.