बांदा, मई 2 -- अतर्रा। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कल्हरा गांव निवासी आनंद बाबू पुत्र रामनाथ बांदा से बाइक लेकर घर जा रहा था। तभी अतर्रा के तथागत ज्ञान स्थली विद्यालय के पास पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...