हाथरस, सितम्बर 27 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे पर भोपतपुर पुल के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने मेला श्री दाऊजी महाराज देखकर लौट रहे बाइक सवार दो किशोरों में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार 11 वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। समीर 16 पुत्र संजय निवासी मदार गड्ढा भोजगढ़ी थाना सासनी केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में कक्षा 11 का छात्र था। वह अपने साथी अरमान 16 के साथ मेला श्री दाऊजी महाराज देखने गया था। दोनों किशोर मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर भोपतपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टककर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार...